मौदहा: मौदहा विकासखंड क्षेत्र में करोड़ों खर्च के बावजूद अमृत सरोवरों की स्थिति बदहाल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विकासखंड में सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद कई तालाब बदहाल स्थिति में हैं। जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से बनाए गए ये सरोवर कहीं सूखे पड़े हैं तो कहीं कूड़े के ढेर में तब्दील हो गए हैं। विकासखंड के ग्राम सिजवाही स्थित गोसाई तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार,