सिसई: भदौली में पंचायत समिति सदस्य ने अन्य महिलाओं के साथ होली मिलन समारोह मनाया
Sisai, Gumla | Mar 13, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के भदौली मेन रोड में भदौली पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने पंचायत की अन्य महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान सब ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाते हुए होली की बधाइयां दी।साथ-साथ होली मधुर गानों के धुन में सब जमकर थिरके।पंचायत के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गई।