विभूतिपुर: विभूतिपुर के खदियाही निवासी किसान की बेटी अर्चना बनी ड्रग इंस्पेक्टर, लोगों ने दी बधाई
खदियाही निवासी किसान रामविलास मेहता और स्व हीरा कुमारी की बड़ी पुत्री एवं शहीद संजीत स्मृति क्लब के संचालक अमरदीप कुमार के फुफेरी बहन अर्चना कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित ड्रग्स इंस्पेक्टर की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर अपने परिवार के साथ साथ अपने प्रखंड का नाम रौशन की है।