विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने सिरसी में 45 बोतल शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 45 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शराब की कुल मात्रा 16.875 लीटर बताई गई है। वहीं गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान सिरसी वार्ड तीन निवासी टुनटुन यादव के पुत्र सुधीर यादव उर्फ सुधीर कुमार के रूप में की गई है। पुअनि राहुल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।