विभूतिपुर: विभूतिपुर विधायक को भ्रष्ट व एक्सीडेंटल विधायक कहने पर सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड महेश कु० ने दी प्रतिक्रिया
लोकल कमेटी उत्तर एवं दक्षिण के तत्वाधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया।भाजपा के कुछ नेताओं ने विभूतिपुर के विधायक कामरेड अजय कुमार के ऊपर कई आरोप लगाएं जिसमें अब तक का सबसे भ्रष्ट व एक्सीडेंटल विधायक बोला गया।भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विधायक हमेशा तत्पर रहते और यही वजह है कि वह प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर बैठकर जनता की फरियाद सुनते हैं।