विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर में बिस्किट लोड ट्रक पलटा, लाखों रुपए की बिस्कुट हुई लूट,लूटी हुई बिस्किट की जा रही है बरामद
पेट्रोल पंप के निकट बिस्किट लोड ट्रक एक साइकिल सवार बच्चे को बचाने की कोशिश में पलट गया। इस घटना में साइकिल सवार बच्चा जख्मी हो गया वही साइकिल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी बच्चे का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। वह खतरा से बाहर बताया गया है। वहीं ट्रक पलटते ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भड़ी ट्रक बिस्कुटलूट लिया।