रीठी: सरकारी अस्पताल के नए बीएमओ की पहल, अब मरीजों के चेहरे पर आएगी मुस्कान
Rithi, Katni | May 13, 2026 कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थाओं और लापरवाहियों के बीच अब बदलाव की तस्वीर दिखाई देने लगी है। अस्पताल, जो लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में बना हुआ था, वहां अब नई व्यवस्था के साथ मरीजों को राहत मिलने लगी है।