देवेंद्रनगर: NH-39 में गड्ढों से हो रहे रोज़ाना हादसे, स्मृति वन से मोहनगढ़ी तक सड़क बनी मौत का रास्ता | <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
जिले में नेशनल हाईवे-39 की हालत गंभीर होती जा रही है। स्मृति वन से मोहनगढ़ी तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेके सीमेंट फैक्ट्री सहित अन्य भारी वाहन इस सड़क को और खराब कर रहे हैं।