बूरमू: गुरहागढा में चैत पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Burmu, Ranchi | Apr 11, 2025 चैनगढा गुरहागढा में चैत पुर्णिमा मेला को लेकर सुक्रवार को 6 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 12 अप्रैल शनिवार को मेला के आयोजन को लेकर चर्चा हुई और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। मेला स्थल की साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई और आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया। दुकानों और झूलों के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया।