Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

#rahulgandhi ji ki #bharattodoyatra rokne ka bhana bna rahi h #sarkar@

Dewas Nagar, Dewas | Dec 27, 2022

MORE NEWS

देवास। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर देर रात हथियारों के साथ घर पहुंचकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

एफआईआर के अनुसार, फरियादी संजय नगर ने पुलिस को बताया कि खेत से पानी निकालने की बात को लेकर गांव के अरुण धाकड़ और सचिन (एफआईआर अनुसार) देर रात उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी तलवार और अन्य हथियारों से लैस थे तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी हाथ में तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296(b), 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर देर रात हथियारों के साथ घर पहुंचकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, फरियादी संजय नगर ने पुलिस को बताया कि खेत से पानी निकालने की बात को लेकर गांव के अरुण धाकड़ और सचिन (एफआईआर अनुसार) देर रात उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी तलवार और अन्य हथियारों से लैस थे तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी हाथ में तलवार लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296(b), 3(5), 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास। शहर में 'मधुबाला' ट्रैवल्स की बसों से जुड़े हादसे लगातार दूसरे दिन भी सामने आए हैं। शुक्रवार को बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर एबी रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने एक और हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मधुबाला ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक MP 04 PA 2619 ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के हाथ में चोट आई, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक रुका तक नहीं और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए भागती बस का नंबर नोट कर लिया।

पीड़ित ने संबंधित थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मधुबाला ट्रैवल्स की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आए इस हादसे ने शहर में बसों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। शहर में 'मधुबाला' ट्रैवल्स की बसों से जुड़े हादसे लगातार दूसरे दिन भी सामने आए हैं। शुक्रवार को बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर एबी रोड स्थित जिला न्यायालय के सामने एक और हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मधुबाला ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक MP 04 PA 2619 ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करते हुए एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला के हाथ में चोट आई, जबकि दोनों बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक रुका तक नहीं और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए भागती बस का नंबर नोट कर लिया। पीड़ित ने संबंधित थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मधुबाला ट्रैवल्स की बस की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन सामने आए इस हादसे ने शहर में बसों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

If you're looking for a trusted event planning partner, your search ends here.

From intimate gatherings to grand celebrations, Guruver Events turns your vision into unforgettable experiences. Whether it's a Wedding, Corporate Event, Birthday, Reception, Haldi, Mehendi, Sangeet, Anniversary, Baby Shower, or Social Gathering, our team takes care of every detail with creativity and precision.

📞 Let's plan your next celebration with Guruver Events.

#GuruverEvents #EventPlanner #WeddingPlanner #CorporateEvents
#Dewas

If you're looking for a trusted event planning partner, your search ends here. From intimate gatherings to grand celebrations, Guruver Events turns your vision into unforgettable experiences. Whether it's a Wedding, Corporate Event, Birthday, Reception, Haldi, Mehendi, Sangeet, Anniversary, Baby Shower, or Social Gathering, our team takes care of every detail with creativity and precision. 📞 Let's plan your next celebration with Guruver Events. #GuruverEvents #EventPlanner #WeddingPlanner #CorporateEvents #Dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का शनिवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने टॉपर छात्राओं पलक नामदेव, राशि माली और अक्षरा शिंदे को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक पवार ने कहा कि "प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। देवास की बेटियां आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही हैं। आप सभी हमारे शहर का भविष्य और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।"

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि इस बार मनचाहा परिणाम नहीं मिला है तो निराश न हों, लगातार प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब विधायक बच्चों के उत्साह को देखकर स्वयं उनके बीच पहुंचीं और विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, भाजपा नेता रघुवीर सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, महामंत्री नवीन सिंह सोलंकी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का शनिवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने टॉपर छात्राओं पलक नामदेव, राशि माली और अक्षरा शिंदे को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पवार ने कहा कि "प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। देवास की बेटियां आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रही हैं। आप सभी हमारे शहर का भविष्य और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि इस बार मनचाहा परिणाम नहीं मिला है तो निराश न हों, लगातार प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब विधायक बच्चों के उत्साह को देखकर स्वयं उनके बीच पहुंचीं और विद्यार्थियों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, भाजपा नेता रघुवीर सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, महामंत्री नवीन सिंह सोलंकी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास। जिले के बिलावली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों छात्राएं केपी साइंस कॉलेज में प्रैक्टिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए जा रही थीं, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, बीराखेड़ी निवासी मोना अपनी सहेली अर्चना के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी। बिलावली क्षेत्र में पहुंचते ही तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एमजी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। जिले के बिलावली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों छात्राएं केपी साइंस कॉलेज में प्रैक्टिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए जा रही थीं, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, बीराखेड़ी निवासी मोना अपनी सहेली अर्चना के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी। बिलावली क्षेत्र में पहुंचते ही तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एमजी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

#rahulgandhi ji ki #bharattodoyatra rokne ka bhana bna rahi h #sarkar@ - Dewas Nagar News