हिसार: नारनौंद में सद्भाव यात्रा का स्वागत, उमड़ा जनसैलाब: बृजेंद्र सिंह ने कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त
Hisar, Hissar | Oct 17, 2025 पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सद्भाव यात्रा शुक्रवार को हिसार जिले के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के खांडा मोड़ से शुरू हुई। यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। यात्रा बुडाना रोड से होते हुए दिलबाग सिंह ढांडा के कार्यालय पहुंची, जहां पत्रकारों से बातचीत की गई