मुरैना नगर: जौरी में शराब ठेकेदार के घर पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी निवी रोड से गिरफ्तार,अवैध बंदूक,बाइक व 7 पेटी देशी शराब जब्त।
मुरैना शहर के जौरी फायरिंग कांड में सिविल लाइन पुलिस ने निवी रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर की अवैध बंदूक, बाइक और सात पेटी देशी शराब जब्त की।बीते रोज फरियादी निशांत उपाध्याय की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों ने शराब बिक्री के विवाद में शराब ठेकेदार घर पर फायरिंग की थी।तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।