अमरोहा: अमरोहा में थाने से निराश होकर लौटे फरियादी को लेकर एसपी अमित कुमार आनंद ने थाना प्रभारी को दी सख्त चेतावनी
Amroha, Amroha | Oct 8, 2025 आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 अमरोहा जिले के पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी थाने से कोई फरियादी बिना समाधान के निराश होकर लौटता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी। एसपी ने कहा कि पुलिस का पहला काम जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना है, न कि टालमटोल करना।