अमरोहा: महिला शक्ति के तहत अमरोहा में 'रन फॉर एंपावरमेंट' में महिला सिपाहियों ने दिखाया दौड़ का दम, SP अमित कुमार आनंद भी दौड़े
Amroha, Amroha | Oct 8, 2025 अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बुधवार को अमरोहा में महिला सशक्तिकरण का अनोखा संदेश देते हुए ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में महिला सिपाहियों ने पूरे जोश और हिम्मत के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि एसपी अमित कुमार आनंद खुद भी दौड़ में शामिल हुए और सभी को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।