अमरोहा: अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने 10 चौकी इंचार्ज बदले, तीन अन्य दरोगाओं का भी किया तबादला
Amroha, Amroha | Oct 8, 2025 अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 10 चौकी इंचार्ज बदल दिए हैं। साथ ही तीन अन्य दरोगाओं का भी तबादला किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो एसपी जल्द कई थाना प्रभारी को भी इधर से उधर कर सकते हैं। फिलहाल एसपी ने ट्रांसफर हुए सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए।