मैहर: मैहर जिले के अमरपाटन में युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
मैहर जिले के अमरपाटन में युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिसमैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग अंतर्गत ताला थाना क्षेत्र के आमझर जंगल में मंगलवार को एक 20 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आमझर निवासी निधि देवी पाव पिता रामाधीन सिंह पाव के रूप में हुई है।