मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के लेदुकी मठहवा स्थित जंगल में 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस
संत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदुकी मठहवा स्थित जंगल में बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे 25 वर्षी अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे गांव के लोग जंगल की ओर गए थे इसी दौरान उनकी नजर जंगल में पड़े एक महिला के शव पर पड़ी जिसकी सूचना पुलिस को दी।