भीलवाड़ा: देवरिया में खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी हालत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
फूलियाकलां थाना क्षेत्र के देवरिया में अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान कीटनाशक की जहरीली गैस से एक किसान की हालत बिगड़ गई।किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।