भुसावर। पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सर्वसमाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पं. रामकिशन रहे। अध्यक्षता वयोवृद्ध शिक्षाविद बाबूलाल पाण्डेय ने की। किसान नेता इंदलसिंह, अनिल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।