सिकंदराराऊ: महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, निमंत्रण पत्र बांटे गए, अध्यक्ष व टीम का हुआ भव्य स्वागत
सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित स्व.तेजवीर सिंह सिसोदिया के आवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक भव्य स्वागत एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया द्वारा आगामी कार्यक्रम के आमंत्रण पत्रों का वितरण कर सभी से इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की गई।