पिछोर: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के निज सचिव राजेश लोधी विभिन्न ग्रामों के वैवाहिक समारोहों में हुए शामिल
पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के निज सचिव एवं भतीजे राजेश लोधी शादी समारोहों में सम्मिलित हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजेश लोधी पिछोर विधानसभा के कई गांवों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।