मनिया: आगरा-मुंबई हाईवे पर डंपर पलटने से 3 घंटे लंबा जाम लगा, रातभर फंसे रहे वाहन
Mania, Dholpur | Jun 23, 2026 आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिया थाना क्षेत्र के ऐदलपुर स्थित जगन कोल्ड स्टोरेज के सामने देर रात एक गिट्टी से भरे डंपर ने आगे चल रहे आइशर कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और हाईवे पर आड़ा खड़ा हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। डंपर के पलटने से हाईवे के दोन