हरदा: हरदा में 40 किलो संदिग्ध मांस के साथ युवक गिरफ्तार; पशु की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी
Harda, Harda | Aug 2, 2026 शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर एक युवक को लगभग 40 किलोग्राम संदिग्ध मांस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त मांस का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है।