मड़िहान: मड़िहान के पटेहरा उद्यान विभाग की पौधशाला का स्थली निरीक्षण पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने किया
शनिवार की शाम 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के अधिकारी मेवा राम ने बताया कि। एक खजूर पौधे की कीमत लगभग 4000 है यह पौधे लगाने पर 80 साल तक चलते हैं और लगाने के चौथे साल से ही इनमें फल आना शुरू हो जाता है पांचवें से छठे साल से इसमें एक पौधे में 50 किलो से लेकर 2 कुंतल तक खजूर के फल आते हैं। इस प्रकार एक पौधे से प्रतिवर्ष 12 से 20000 तक की आय होती है।