मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार गांव में धान की थ्रेसिंग करते समय विद्युत सार सर्किट से 9 बीघे का पुआल जलकर हुआ राख
नदी हार गांव निवासी जमुना सिंह व सीताराम सिंह दोनों भाइयों का खलिहान एक ही स्थान पर बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे ट्रैक्टर से दोनों भाइयों के धान की थ्रेसिंग चल रही थी। थ्रेसर से पुआल का लुंड ऊपर से गुजर रहे विद्युत के तार पर गिर पड़ा। जिससे विद्युत के दोनों तार में स्पार्किंग हो गया। और सार सर्किट से निकली चिंगारी से। 9 बीघे का पुआल। जलकर राख हुआ।