मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास पेड़ से टकराने से बाइक सवार की मृत्यु, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
मड़िहान कस्बा निवासी शिवम पुत्र शंभू गौड़ उम्र लगभग 19 साल गुरुवार की देर रात अपने मौसी के लड़के को लेकर नकटी गांव छोड़ने गया था वापस लौटते समय मोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें युवक गिरकर रात भर पड़ा रहा शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे परिजनों को सूचना मिली मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।