महाराजगंज: आशा नगर में महिला को जहरीले सर्प ने डसा, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
21 जून रविवार की रात्रि 9:00 बजे घर में कुछ काम कर रही एक महिला के पैर में सर्प ने डस लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला की हालत बिगड़ते देख उसे निजी वाहन से ही शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, और गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।