बख्शी का तालाब: जमीन रजिस्ट्री के दबाव में दिव्यांग बुजुर्ग के अपहरण का आरोप, ग्रामीणों ने पीछा कर उसे बचाया
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग बुजुर्ग के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी अमरेंद्र यादव उर्फ पप्पू बाबा अपने दो साथियों के साथ 60 वर्षीय राम सेवक को जबरन फॉर्च्यूनर कार में बैठाकर ले जा रहा था। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे।