हरसूद: करीब 70 फीट नाली को साफ करने में डेढ़ घंटे तक परेशान होते रहे नगर परिषद के कर्मचारी
शुक्रवार एवं शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते नाली चौक हो जाने के कारण बाजार क्षेत्र छनेरा में श्रीराम चौराहे पर दुकानों के सामने पानी जमा हो गया था। जिसके कारण आने जाने में परेशानी हो रही थी। उक्त समस्या के निराकरण के लिए रविवार सुबह 9 बजे के लगभग नगर परिषद छनेरा नया हरसूद का सफाई अमला फायर फाइटर लेकर मौके पर पहुंचा।