पिंड्रा: वाराणसी में परिवारवाद पर पीएम मोदी के भाषण से सपा में आक्रोश, सपा नेता ने जारी किया बीजेपी नेताओं का पोस्टर
वाराणसी में सोमवार को सपा नेता ने बीजेपी नेताओं का पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर के माध्यम से सपा नेता ने बीजेपी में परिवारवाद को दर्शाया। दरअसल रविवार को वाराणसी में पीएम मोदी ने राजनीति में परिवारवाद समाप्त कर युवाओं को मौका देने की बात कही। ऐसे में सपा नेता ने पीएम से बीजेपी से पहले परिवारवाद समाप्त करने की मांग की।