पिंड्रा: टकटकपुर के गैस गोदाम के पास स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
वाराणसी के टकटकपुर में सोमवार को गैस गोदाम के पास स्थित कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वही आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।