बेगूसराय: सदर अस्पताल का DM ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
सदर अस्पताल का DM श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार की दोपहर 03:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दवा वितरण केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे, पैथोलॉजी आदि का गहन निरीक्षण किया. डीएम ने उपस्थित चिकित्सकों को मरीज की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप इलाज करने का निर्देश दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में मरीज को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखें.