बेगूसराय: जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, तैयारियां पूरी
जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जहां कुल 46,430 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें सोमवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी.