बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने 19 लीटर कोरेक्स सिरफ के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: एसपी
तेघरा थाना की पुलिस ने 19 लीटर कोरेक्स सिरफ के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर तेघरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.