धमतरी: विधायक ने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम की बदहाल व्यवस्था पर मंत्री को लिखा पत्र
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम धमतरी की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्थिति को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर निगम धमतरी में महापौर, आयुक्त एवं सभापति के शासकीय वाहन लंबे समय से खराब स्थिति में हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न।