बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोषी की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसलाकर कर ले गया युवक मुकदमा दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के नंदोषी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसके ही गांव का रहने वाला एक युवक उसकी लड़की को अपने साथ बहला फुसला कर भगा कर ले गया है।जिसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।