बालाघाट: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में बालाघाट में आदिवासियों का प्रदर्शन, विस्थापितों के लिए मुआवजे की मांग
बालाघाट में गुरुवार को आदिवासी समाज ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित छतरपुर और पन्ना जिले के परिवारों के समर्थन में प्रदर्शन किया। आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर विस्थापितों को उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग उठाई। आदिवासी नेताओं ने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासियों को