मुरादाबाद: मुरादाबाद में आज दोपहर 2.30 बजे निजी होटल में पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह 13 जिलों की लोकसभा सीटों की करेंगे समीक्षा
मुरादाबाद मे गृह मंत्री अमित शाह आज 13 जिलों की लोकसभा सीटों की समीक्षा करेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। मुरादाबाद के एक निजी होटल में अमित शाह बैठक करेंगे। दोपहर ढाई बजे अमित शाह पहुंचगे 13 जिलों के लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।