टीकमगढ़–झांसी हाईवे पर पृथ्वीपुर अग्रवाल ढाबा के पास बुद्धवार को दोपहर करीब 3 बजे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में राम सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राम सिंह कुशवाहा निवासी जवाहरपुर, थाना पृथ्वीपुर निवासी बताए जा रहे हैं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची, जहां पायलट नीलेश यादव और ईएमटी सीताराम कुशवाहा ने घायल को अस्पताल भेजा ।