सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी, 72 शिकायतें दर्ज, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
तहसील परिसर सिकंदरा में शनिवार को जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनी गईं। दोपहर 2 बजे तक कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग