रामगढ़ चौक: महिसोना में करेंट की चपेट में आया किसान एक की मौत।बचाने में दूसरा घायल।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
महिसोना बहियार में मंगलवार 8 बजे मूंग तोड़ रहा एक किसान विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गया।करंट से ज्यों ज्यों छटपटाता गया।वह तार में लिपटता गया।यह देख दूसरा किसान बचाने पहुंचा।लेकिन वह भी करंट के संपर्क में आकर बुरी तरह घायल हो गया।बड़ी मुश्किल से अन्य किसानों ने करेंट से दोनों किसान को अलग किया।और इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया। जहां एक की मौत हो गई।