लाडपुरा: कोटा में निगम की जमीन पर मुर्दा मवेशी डालने का विरोध, मौके पर पहुंची टीम के सामने शशांक नायक ने किया जमकर हंगामा
Ladpura, Kota | Dec 23, 2025 बंधा धर्मपुरा स्थित आंवली में नगर निगम की जमीन पर मुर्दा मवेशी डालने का विरोध किया जा रहा है। दो दिन से शहर से मृत मवेशी भी नहीं उठाए जा रहे हैं। मुर्दा मवेशी उठाने वाली फर्म के अनुसार बंधा धर्मपुरा रोड स्थित आंवली में निगम की जमीन पर मुर्दा मवेशी डाले जा रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों से स्थानीय लोग यह कहकर मना कर रहे हैं कि इससे यहां का वातावरण खराब हो रहा है।