सिंगरौली: युवा कांग्रेस ने माजनमोड़ पर पीएम का फूंका पुतला, फर्जीवाड़ा से चुनाव जीतना बीजेपी की प्राथमिकता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
युवा कांग्रेस ने माजनमोड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका है। जिला अध्यक्ष द्विवेदी ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी एवं कांग्रेस के 20 पार्षद थे जबकि भाजपा के पास 16 पार्षद थे लेकिन गलत तरीके से 8 वोट रिजेक्ट करके फर्जी तरीके से चुनाव जीता गया। इस तरह से आंखों के सामने चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।