सिंगरौली: बैढन ज़िला न्यायालय के सामने अमित ड्रग हाउस में हुई चोरी, 45000 रुपए नगद चोर लेकर हुए पार
बैढन ज़िला न्यायालय के सामने अमित ड्रग हाउस में चोरों ने हाथ साफ किया है इस दौरान मेडिकल संचालक ने बताया कि बीती रात समय अनुसार हमने दुकान बंद कर अपने घर चले गए क्योंकि हमारा घर 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और सुबह जब दुकान पर आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और जब दुकान के अंदर हमने जाकर देखा तो दुकान के काउंटर से 45000 रुपए गायब थे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है ।