सिंगरौली: शासकीय अंग्रणी महाविद्यालय बैढन रोज़गार मेले का आयोजन, रोजगार दिवस पर ₹27. 6 करोड़ के हितलाभ का किया गया वितरण
हितग्राहियो को हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 27.6 करोड़ की राशि की स्वीकृती पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मुरैना जिले में आयोजित प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा वीडियो कांफ्रंसिंग के माध्यम से देखा एवं सुना गया।कार्यक्रम के दौरान उद्योग प्रबंधक एस.आर मंसूरी के द्वारा आये हुये अतिथियो का स्वागत करते हुये उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सहित रोजगार दिवस पर विभिन्न विभागो द्वारा वितरित किये जाने हितलाभ के संबंध में अवगत कराया गया।