बहोरीबंद: सुपेली-सिजहारी पटी खुर्द मार्ग बदहाल, किसानों ने मरम्मत की मांग उठाई
बहोरीबंद जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुपेली से सिजहारी पटी खुर्द तक जाने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग बीते कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों और किसानों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है, क्योंकि सुपेली गांव के अधिकांश किसान अपने खेतों तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।