रायपुर: भावुक और प्रेरणादायक पल, एक ग्रामीण के बुलावे पर CM साय उनके घर पहुँचे, नारियल फोड़कर कराया गृह प्रवेश
Raipur, Raipur | May 4, 2026 4 मई सोमवार दोपहर 2 बजे,कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के न्योते को स्वीकार कर उसे यादगार पल में बदल दिया। ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी के नए पक्के घर का गृह प्रवेश था। मुख्यमंत्री के गांव दौरे की जानकारी मिलते ही मोहन ने उन्हें अपने घर आने का निमंत्रण दिया,