सिवनी: ग्राम पाटन में विशाल मेला आयोजित, अहीरों ने किया आकर्षक नृत्य, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन रहे उपस्थित
Seoni, Seoni | Nov 7, 2024 कुरई विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पाटन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। मेले के दौरान उपस्थित अहीरों की टीम द्वारा आकर्षक एवं अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। क्षेत्रीय सरपंच के अलावा पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।