लखीमपुर: बेहटा गांव में निर्माण कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की बिजली के करंट लगने से हुई मौत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
फरधान थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में निर्माण कार्य कर रहे राजगीर मिस्त्री नफीस पुत्र इकबाल हुसैन निवासी गौरिया तकिया की करंट लगने से आज मौत हो गई है। काम कर रहे मजदूरों ने मामले की सूचना परिजनों समेत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है। राजगीर मिस्त्री की मौत से गांव में मातम छा गया है।