छाता: गांव बठैन खुर्द में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर फर्जी घरौनी बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम छाता से की शिकायत
जनपद मथुरा की छाता तहसील के अंतर्गत गांव बठेन खुर्द में जमीन से जुड़ा एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मिली भगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और उनके आधार पर बैंक से ऋण लेने का आरोप लगाया ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।